फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यालय खुले, पहले दिन पहुंचे 30 प्रतिशत विद्यार्थी

Tue, 02 Jul 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। एक महीना पांच दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को सभी निजी व सरकारी स्कूल खुल गए। सोमवार सुबह 35 दिन बाद विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। पहला दिन होने के चलते विद्यार्थियों की उपस्थिति करीब 30 फीसदी रही। देर रात झमाझम बारिश से मौसम सुहावना रहा। गर्मी न होने के चलते विद्यार्थियों को स्कूल जाने में परेशानी नहीं हुई।
विद्यार्थी उत्साह से स्कूल पहुंचे। पहले दिन अध्यापकों ने भी पढ़ाई पर जोर नहीं दिया और उन्हें स्कूल के वातावरण में ढालने का प्रयास किया। विद्यार्थी एक महीने बाद स्कूल आए हैं, ऐसे में अध्यापकों ने स्कूल का वातावरण सहज बनाने का प्रयास किया। लगभग सभी स्कूलों में पहले दिन पढ़ाई नहीं हुई। अध्यापकों ने पढ़ाई के बजाए विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियां करवाई। अध्यापकों ने विद्यार्थियों से उनके ग्रीष्मकालीन अवकाश के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अवकाश के दौरान घूमने, रिश्तेदारी में जाने या अन्य कार्य में बताए दिनों के बारे पूछा। विद्यार्थियों ने भी सहर्ष अपने ग्रीष्मकालीन गतिविधियों के बारे बताया। अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि छुट्टियों में वे नाना नानी व अन्य रिश्तेदारों के घर गए। उन्होंने अपने छुट्टियों के अनुभव साझा किए। कई विद्यार्थियों ने बताया कि वे पहाड़ी व ऐतिहासिक स्थानों पर तो कुछ ने धार्मिक स्थानों पर घूमने की बात कही।
अध्यापकों का कहना है कि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रहती हैं। वहीं सोमवार को बारिश का दिन रहा। तड़के तेज बारिश व आंधी आई थी। ऐसे में अधिकांश अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने परहेज किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने कहा कि पहले दिन पढ़ाई का दबाव नहीं दिया गया। स्कूल का वातावरण सहज बनाने के लिए बाल सभा करवाई गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने शायरी, चुटकुले, गीत व कविता पाठ किया। उन्होंने कहा कि कई दिन बाद स्कूल खुलने के कारण विद्यार्थियों स्वयं को असहज महसूस करते हैं। घूमने फिरने व मस्ती के दिनों के तुरंत बाद उन पर पढ़ाई का दबाव देना सही नहीं है। अब मंगलवार से नियमित रूप से स्कूल लगेंगे और पढ़ाई सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें