फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना डिग्री के इलाज कर रहा डॉक्टर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एमटीपी किट की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ससौली रोड पर एक क्लीनिक पर छापा मारा। जांच में क्लीनिक पर एमटीपी किट तो नहीं मिली, लेकिन डॉक्टर बिना डिग्री के मिला। वह लोगों का इलाज कर रहा था। मौके से दवाएं भी मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत मिलने पर थाना फर्कपुर पुलिस ने क्लीनिक संचालक आरोपी मोहम्मद इनाम को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डाॅ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि सूचना मिली कि ससौली रोड पर जर्राह औषधालय के नाम से क्लीनिक चल रहा है। यहां पर अवैध रूप से एमटीपी किट का प्रयोग किया जा रहा है। इस सूचना पर टीम के नीतिश कुमार के साथ छापा मारा गया। मौके पर एमटीपी किट तो नहीं मिली, लेकिन औषधालय चला रहे मोहम्मद इनाम से दस्तावेज मांगे गए तो वह वैध डिग्री नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

क्लीनिक में मोहम्मद इनाम मरीजों को दवाइयां दे रहा था। मौके से एलोपैथिक दवाइयां मिली। जांच के दौरान क्लीनिक से प्रयोग की हुई सीरिंज एवं आईवी दवाइयां बरामद की गईं। इसके बाद औषधि नियंत्रक डाॅ. बिंदू धीमान को सूचित किया गया। वह अपनी टीम डिप्टी सुपरिटेंडेंट मुकेश कुमार, मोहित गौतम के साथ क्लीनिक पर पहुंचीं। उन्होंने यहां से मिली अंग्रेजी दवाइयां कब्जे में ली।
विज्ञापन

विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ थाना फर्कपुर में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत मिल गई है। मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें