संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरस्वती नगर में जमीन बेचने का झांसा देकर 97 लाख 55 हजार रुपये की ठगी का का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई और ने ही पैसे वापस किया। थाना छप्पर पुलिस ने शिकायत के आधार गांव भभोल निवासी आठ आरोपियों के नाम धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सरस्वती नगर निवासी अक्षय अग्रवाल ने बताया कि उसकी गांव भंभौल निवासी कृष्ण पाल, प्रकाशो देवी, दुष्यंत, कर्म सिंह, राज सिंह, शमशेर सिंह, सतीश कुमार व देवेंद्र सिंह के साथ जान पहचान थी। आरोपियों ने उन्हें 24 कनाल जमीन बेचने का झांसा दिया। आरोपियों ने कहा कि उस जमीन पर उन्होंने बैंक से लोन लिया है।
अगर वह लोन के पैसे भर देंगे तो जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम करवा देंगे। इस दौरान आरोपियों ने 18 सितंबर 2023 को उसके पास से जमीन पर लिए गए लोन को भरवा लिया, जो की करीब 97 लाख 55 हजार रुपये था। इसके बाद आरोपियों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम करवाई और न ही उनके पैसे वापस किया। आरोपियों को बार-बार कहने पर भी वह उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। साथ ही धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।