फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉक्टर सीट से नदारद, मरीज करते रहे इंतजार

Tue, 29 Sep 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी डॉक्टरों के बार-बार सीट से उठकर जाने और लैब रिपोर्ट में देरी के कारण बढ़ रही है। बारिश के चलते सोमवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही, इसके बावजूद ओपीडी में कई मरीज डॉक्टरों के केबिन के बाहर इंतजार करते दिखाई दिए।
अस्पताल में बुखार के मरीजों के बाद हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रहती है। मरीजों के अनुसार संबंधित डॉक्टरों की ड्यूटी ऑपरेशन थिएटर में होने के कारण उनके केबिन बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में ओपीडी में पहुंचे मरीजों को डॉक्टर के लौटने का इंतजार करना पड़ता है। कुछ केबिनों में डॉक्टर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि डॉक्टर के केबिन से बाहर जाने के बाद कई बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी वहां से चले जाते हैं। इससे मरीजों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि डॉक्टर कब वापस आएंगे। अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता और ओपीडी व्यवस्था को लेकर स्पष्ट सूचना न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लैब में जांच रिपोर्ट मिलने में देरी भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मरीजों के मुताबिक दोपहर में सैंपल देने के बाद रिपोर्ट अगले दिन या उसके बाद मिल रही है। इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा अस्पताल आना पड़ रहा है।
जठलाना निवासी सादिक ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार है। वह सुबह करीब सवा सात बजे अस्पताल पहुंच गया था। उसकी पर्ची आठ बजे के बाद बनी। डॉक्टर से जांच कराने के बाद वह करीब 11 बजे लैब में सैंपल देने पहुंचा। वहां उसे एक जांच की रिपोर्ट मंगलवार और दूसरी की बुधवार को लेने के लिए कहा गया। सादिक ने कहा कि बुखार की हालत में बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन

व्यवस्था में करेंगे सुधार : पीएमओ
जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ. विपुल गोयल का कहना है कि ओपीडी में मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। ओटी ड्यूटी और ओपीडी के बीच समन्वय बनाया जाएगा। लैब रिपोर्ट में देरी की भी जानकारी ली जाएगी। मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें