फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिव्यांशी ने तैराकी में राज्य स्तर पर जीते तीन पदक

Wed, 21 Oct 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दिव्यांशी को सम्मानित करते अति​थि व उप​स्थित पदा​धिकारी। तैराकी संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की दिव्यांशी सिंघल ने 45वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बहादुरगढ़ के एचएल सिटी में हरियाणा तैराकी संघ की ओर से 17 से 19 अक्तूबर तक करवाई गई प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने 9-10 वर्ष आयु वर्ग के ग्रुप-4 में हिस्सा लिया था। इसके अलावा शहर के आद्विक मेहता ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। दिव्यांशी ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। वहीं, 50 मीटर और 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष एवं हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने दिव्यांशी को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। दिव्यांशी शहर की संत निश्चल सिंह स्वीमिंग एकेडमी में दो वर्ष से प्रशिक्षण ले रही हैं। जिला तैराकी संघ महासचिव एवं कोच अनिल शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था।
विज्ञापन

दिव्यांशी इससे पहले पंजाब में हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीत चुकी है। इस प्रतियोगिता के बाद उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शहर के आद्विक मेहता 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक से चूक गए। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें