फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कलात्मक डिजाइनों से छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 21 Oct 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय छछरौली में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में छात्राओं ने रंगों और कलात्मक डिजाइनों से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सजावट समिति और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ क्लब की ओर से फेस्टिव फिएस्टा के तहत यह गतिविधि करवाई गई।
गतिविधि में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। परिसर में की गई आकर्षक सजावट ने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के प्रति जुड़ाव का संदेश दिया। छात्राओं ने परिसर को रंग-बिरंगे रूपों और कलात्मक आकृतियों से सजाकर अपनी कल्पनाशीलता और हुनर का परिचय दिया।
विज्ञापन

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें बीसीए पांचवें सत्र की खुशहाली, शिबा, ईशा और रितिका, बीबीए प्रथम सत्र की रिधिमा और नंदिनी तथा बीएससी प्रथम सत्र की शगुन ने भाग लिया। छात्राओं ने सजावट के माध्यम से त्योहारों की सांस्कृतिक महत्ता को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा के नेतृत्व में हुई। इस गतिविधि में राजनीति विज्ञान विभाग के सह-प्राध्यापक सतबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सजावट समिति की संयोजिका डॉ. भावना शर्मा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ क्लब की संयोजिका डॉ. कोमल तथा समिति सदस्य डॉ. श्रुति, प्राध्यापक मंजू दहिया और प्राध्यापक सुखविंद्र कौर ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में कलात्मक अभिरुचि विकसित करने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें