फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के केस में सजा से बचने पर की लव मैरिज, अब तीन तलाक कहकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती से दुष्कर्म के केस में बचने के लिए निकाह रचाने वाले युवक ने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि सजा से बचने के लिए आरोपी ने पहले उससे निकाह किया। इसके बाद दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट की। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे मारपीट की और तीन तलाक कहकर रिश्ता तोड़ने की बात कहीं। पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत पांच लोगों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि शादी से पहले वह सिख समुदाय से संबंध रखती थी। वर्ष 2016 में उसका पुराना हमीदा की आत्मापुरी कॉलोनी निवासी आसिफ अंसारी से प्रेम प्रसंग था। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक कई बार दुष्कर्म किया। लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया। जिसपर उसने 21 सितंबर 2017 को शहर थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। लेकिन इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने की बात कहकर समझौता कर लिया। शादी करने की बात कहकर कोर्ट में उसके पक्ष में ब्यान दिलवाए। जिससे वह बरी हो गया। इसके बाद आरोपी 20 अक्तूबर 2019 को उसे शादी करने की बात कहकर छछरौली के एक गांव में ले गया। जहां उसका धर्म परिवर्तन करवाकर मुस्लिम रीति रिवाज से उसके साथ निकाह किया। निकाह के कुछ दिन बाद तक आरोपी व उसके परिजन उसे अच्छा व्यवहार करते रहे। लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपियों का उसके प्रति व्यवहार बदल गया। आरोपी उसे गैर धर्म व जात की होने के ताने मारने लगे और शादी में दहेज न देने पर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उसके पति आसिफ अंसारी, सास, देवर, ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उससे मारपीट की। 25 अक्तूबर 2019 को शाम को उसके पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे अपने मायके से दहेज का सामान मंगवाया, लेकिन उसने आरोपियों को दहेज का सामान देने में असमर्थता जताई। जिसके बाद आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके पहुंची। तीन जनवरी को उसका पति उसके मायके पहुंचा। जहां आरोपी ने उसे पुलिस को शिकायत देने पर बहस की। जिसके बाद आरोपी ने उसे हर प्रकार का संबंध तोड़ने की बात कहते हुए तीन बार तलाक कह दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट ऑन मैरिज एक्ट 2019 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें