फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला प्रशासन का चमरोड़ी में रात्रि ठहराव 25 को

Thu, 18 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिटीएम पीयूष गुप्ता ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार जिला के गांवों में जनता दरबार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की तरफ से 25 सितंबर को सुबह 10 बजे गांव चमरोड़ी के उधम सिंह कांबोज कम्युनिटी सेंटर में आमजन की सुनवाई के लिए जनता दरबार लगाया जाएगा। शाम चार बजे गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

पीयूष गुप्ता ने बताया कि डीसी पार्थ गुप्ता रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुन कर उनका समाधान किया जाएगा। सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें