फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने का दिलाया संकल्प

Thu, 18 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विधायक घनश्याम दास का स्वागत करते एचएसडीसी के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा बीज विकास निगम (एचएसडीसी) यमुनानगर में निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा की देखरेख में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व निगम के शेयर धारक बीज उत्पादक किसानों ने भाग लिया। एचएसडीसी यमुनानगर के प्रबंधक अरविंद कुमार ने सभी किसानों, अधिकारियों और अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने अधिकारियों को संकल्प दिलाया कि केवल प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्ता का बीज ही किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और निगम के पूर्व निदेशक उपस्थित रहे। इनमें विशेष रूप से पूर्व निदेशक जितेंद्र सिंह गिल, किसान राजेश सिक्का, रणबीर सिंह, सतनाम सिंह एवं गुरप्रीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें