फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चलीं लाठियां, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव भंभौल में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठियां व डंडे चले। जिसमें सात लोग घायल हो गए। इस दौरान खेत में खड़े ट्रैक्टर व बाइक में भी तोड़फोड़ की। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भंभौल गांव निवासी इसराइल ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव में ही जमीन है। जमीन को लेकर उसका गांव के ही रियासत अली व उसके भाइयों के साथ विवाद चल रहा है। 24 जून की सुबह वह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी आरोपी रियासत अली अपने भाई सलीम, साजिद, वाजिद, माजिद, आबिद, रहीस, मुख्त्यार, आमिर खान, शेरखान, फरयाद, अमरीश, सोहेल व राशिद के साथ हाथों में डंडे व लाठियां लेकर खेत में पहुंचे। आते ही आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसपर लाठियों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने के उसके परिवार सदस्य आरिफ, उसमान, नुसरत अली, रुस्तम बेग, सलमान व सलीम पर भी हमला कर दिया। जिसमें वे घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने खेत में खड़े ट्रैक्टर और बाइक में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें