फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ रही जाम की स्थिति, राहगीर परेशान

Thu, 27 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में स्कूल, कॉलेज, बैंक और बड़े शोरूम के बाहर अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। संस्थानों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने और सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाने से कई स्थानों पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


शहर के व्यस्त मार्गों पर स्कूल और कॉलेज के खुलने व छुट्टी होने के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इसी तरह बैंकों और बड़े शोरूम के बाहर ग्राहक भी अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े कर देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और यातायात की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।
विज्ञापन

कई बार छोटे जाम के कारण वाहनों की कतार लंबी हो जाती है। इससे जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। वाहन चालकों का कहना है कि यदि संस्थान अपने स्तर पर पार्किंग व्यवस्था संभालें और वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करवाएं तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। प्रशासन को भी निर्देशों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

डीसी ने सिक्योरिटी गार्ड लगवाने के दिए थे निर्देश
डीसी प्रीति ने यातायात पुलिस को रोड सेफ्टी की बैठक में निर्देश दिए थे कि स्कूल, कॉलेज, बैंक और बड़े शोरूम प्रबंधन से पार्किंग व्यवस्था संभालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त कराए जाए, ताकि वाहन सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े न हों और यातायात सुचारु बना रहे। इसके बावजूद कई संस्थानों के प्रशासन की ओर से निर्देशों का गंभीरता से पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों के निर्देश पर बड़े संस्थानों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एक गार्ड नियुक्त करने के लिए दो बार निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें