संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भारतीय किसान यूनियन की धौड़ंग स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने पदाधिकारियों व सदस्यों से किसानों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की।
प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा की अगुवाई में हुई बैठक के दौरान सुभाष गुर्जर ने कहा कि 16 से 18 जून तक हरिद्वार में होने वाले किसान चिंतन शिविर में जिले से सैकड़ों किसान शामिल होंगे। रादौर कार्यकारिणी ने फैसला लिया है कि पूरे जिले से 17 जून को सुबह आठ बजे किसान गाड़ियों के काफिले के साथ हरिद्वार चिंतन शिविर में जाएंगे।
शिविर में पंजाब, हरियाणा, बिहार मध्य प्रदेश, राजस्थान दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत से किसान शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष रतन मान के नेतृत्व में भी प्रदेश से हजारों किसान शिविर में जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राकेश टिकैत व राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह शामिल होंगे।