फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निधि संग्रह अभियान पर किया विचार-विमर्श

Sun, 06 Apr 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। स्वदेशी जागरण मंच की सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय जगाधरी में बैठक हुई। इस दौरान मंच की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों व निधि संग्रह अभियान पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य रूप से मंच के अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार ने शिरकत की। प्रांत संगठक कुलदीप कुमार व जिला संघ चालक सेवाराम भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक प्रदीप चौधरी ने की। अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार ने कहा किमंच स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ तीन वर्षों से स्वावलंबी भारत अभियान भी चला रहा है। इसका उद्देश्य देश को बेरोजगारी मुक्त, समृद्धि युक्त व विकसित बनाने के लिए कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उद्देश्य को सार्थक करने के लिए संगठन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके लिए धन संग्रह की जरूरत पड़ती है। धन संग्रह का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ना है। संगठन का प्रयास है कि जल्द ही देश के हर राज्य में उद्यमिता आयोग का गठन हो, जिससे युवाओं को रोजगार स्थापित करने में मदद मिले। मौके पर प्रांत संगठक कुलदीप कुमार, जिला संघ चालक सेवा राम, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा नेता नेपाल राणा, मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान, मुकेश सहगल, राजकुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें