फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनुशासन हमारे जीवन का मूल मंत्र

विज्ञापन
एनएसएस शिविर के समापन पर कैडेट्स को सम्मानित करते प्राचार्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश गर्ग ने मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की सफलता के मूल्यों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि अनुशासन हमारे जीवन का मूल मंत्र है। जो व्यक्ति जीवन मूल्यों का पालन करता है सफलता उसके कदम चूमती है। छात्र रविंद्र मिश्रा ने शिविर में कैडेट्स की गतिविधियों के बारे में बताया।
इस दौरान कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। चित्रकला प्रतियोगिता में गोविंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि विवेक दूसरे स्थान पर रहा। एनएसएस शिविर की रिपोर्ट फाइल बनाने में सुमित पहले और रजत दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान आयुष शर्मा को शिविर का सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। रविंद्र मिश्रा को गतिविधियों सुचारु रूप से चलाने में सहयोग देने के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य सतीश गर्ग ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, स्वाबंलवन, परिश्रम, दूसरों की सहायता, समूह में कार्य करने की क्षमता इत्यादि गुणों का विकास करती है। उन्होंने कहा कि शिविर की गतिविधियों में सीखीं बातें व प्राप्त प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सामाजिक व निजी जीवन में बहुत काम आएगा। इससे वे आपातकाल में दूसरों की सहायता कर समाजसेवा में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें