फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निकासी न होने से गली में जमा हो रहा गंदा पानी

Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव बांबेपुर में निकासी का उचित प्रबंध न होने से नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। जिससे गलियों में गंदगी फैली हुई है, जो लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गलियों में जमा गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, गांव के लोगों ने पंचायत पर नालियों की मरम्मत न करवाने का आरोप लगाया है।
जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे से मस्जिद तक मुख्य गली में गंदा पानी जमा है। नालियों में मरम्मत न होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही और पानी ऑवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है। गांव के मुख्य रास्ते पर कीचड़ व गंदा पानी जमा है। जिससे लोगों का रास्ता चलना मुश्किल हो गया है। गांव निवासी तोयबा, नसीम , शमीम, इकराम, दिलशाद, नशीरू व अन्य ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते की कई साल से मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई नालियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। क्षतिग्रस्त नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और गंदा पानी गली में बह रहा है। उन्होंने प्रशासन व पंचायत से गली व नालियों की मरम्मत कर करवाने की मांग की है। गांव के सरपंच अयूब खान ने कहा कि गली का विवाद है और अदालत से केस चल रहा है। जिस पर स्टे है। अदालत का फैसला आते ही प्राथमिकता के तौर पर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें