संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गांव बुड्डी की वाल्मीकि बस्ती के पास मुख्य सड़क पर पानी निकासी न होने के कारण ग्रामीण बहुत परेशान हैं। सड़क पर पानी भरा रहता है और लोगों को मजबूरी में गंदे बीच से गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने समस्या से निजात दिलाने की की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की निकासी के लिए अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया है। हर बार अधिकारियों ने आश्वासन ही दिया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन व अधिकारियों के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया तो वह गृहमंत्री से गुहार लगाएंगे। वहीं लापरवाही करने वाले अधिकारियों की शिकायत करेंगे।
गांव के मोहम्मद हमरान राही, आलीम, हुकमान, हाजी जाफर ने बताया कि गांव से निकलते ही वाल्मीकि बस्ती के पास मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। पानी की निवासी न होने के कारण लोगों को यहां से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निकासी न होने के कारण गांव की गलियों का पानी मुख्य सड़क पर आकर जमा हो गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के छोटे बच्चों को होती है। छोटे बच्चे कई बार पानी के कारण गिरकर चोटिल हो चुके हैं। गांव के इलियास, राज कुमार, रिंकू, अब्दुल हसन, सलिंद्र ने बताया कि जल्द ही निकासी का स्थाई प्रबंध नहीं किया गया तो पानी घरों में घुसने लगेगा। इस बारेमें बीडीपीओ बलराम गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का जानकारी मिली है। इसे लेकर काम किया जा रहा है। जल्द ही निकासी का प्रबंध कर लोगों को राहत दी जाएगी।