फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड बैराज की डाउनस्ट्रीम के नीचे बनेगी डाया फ्रॉम दीवार

Mon, 06 Jan 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाब खान
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। हथिनी कुंड बैराज की सुरक्षा के मद्देनजर बैराज की डाउनस्ट्रीम के नीचे 546 मीटर लंबी डाया फ्रॉम वॉल (जमीन में बनाई गई एक मजबूत कंक्रीट की दीवार) बनाई जाएगी। जिस पर लगभग 208 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस माह जनवरी में काम शुरू होने की उम्मीद है और जून तक इस काम को पूरा किया जाना है। विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
हथिनी कुंड बैराज की डाउनस्ट्रीम के नीचे पानी की वजह से यमुना काफी गहरी हो गई है। बैराज की सुरक्षा तभी हो पाएगी जब उसकी गहराई को भरा जाएगा। ऐसे में सिंचाई विभाग की तरफ से बैराज की सुरक्षा के मध्य नजर विभाग की तरफ से डाउनस्ट्रीम वॉल बनाई गई थी।
विज्ञापन

अब डाउनस्ट्रीम के नीचे डाया फ्रॉम वॉल बनाई जाएगी। सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा ने बताया कि 30 दिसंबर को इसका टेंडर हुआ है जिसमें अनुभव के अनुसार काम देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उसके बाद फाइनेंशियल टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विभाग की तरफ से उस एजेंसी को कार्य दिया जाता है, जिसको काम की पूरी जानकारी हो, जिससे कार्य अच्छा और गुणवत्तापरक होता है। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड बैराज की डाउनस्ट्रीम काफी गहरी हो गई थी हालांकि कुछ समय पहले उसको भरवाया गया था लेकिन हर वर्ष आने वाले लाखों क्यूसेक पानी से यमुना गहरी हो जाती है। वहीं विभाग की तरफ से लगाए गए करोड़ों रुपये के ब्लॉक भी बह जाते हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की तरफ से केंद्रीय जल आयोग को लिखे पत्र के अनुसार अब हथिनीकुंड बैराज की डाउनस्ट्रीम के नीचे एक डाया फ्रॉम वॉल तैयार की जाएगी। जिसकी लंबाई 546 मीटर चौड़ाई 2 मीटर होगी। जिस पर 208 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि 1996 में बने हथिनी कुंड बैराज को लंबा अरसा बीत गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें