फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर पर टूटी बोतल गर्दन पर रख दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर कांच की टूटी बोतल गर्दन पर रखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किसी को बताने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका देवर शादी के बाद से ही उस पर गलत नजर रखता आ रहा है। वह 24 फरवरी की रात करीब आठ बजे घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर घर पर आया। आरोपी ने पहले उसके पति के बारे में पूछा, जिस पर उसे बताया कि पति पड़ोस में गए है, अभी लौटे आएंगे। यह कहकर वह रसोई में चली गई। आरोप है कि उसके पीछे उसका देवर भी रसोई में आ गया और उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
विज्ञापन

उसने विरोध किया तो आरोपी ने रसोई में रखी कांच की बोतल को तोड़कर उसके गले पर रख दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यह बात किसी से बताई तो तुझे व तेरे पति को जान से मार दूंगा और तेरे पति व परिवार वालों को जेल में डलवा दूंगा। महिला का कहना है कि डर में उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन

आरोपी देवर जब उसे दोबारा परेशान करने लगा तो उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को आपबीती सुनाई। पति के साथ उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके आरोपी देवर पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें