फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से किया गीता का पाठ

Tue, 19 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गीता पाठ के दौरान भजन करती महिलाएं। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-17 हुडा कॉलोनी में गीता पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ गीता का पाठ कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान नीरु चौहान ने पुरुषोत्तम मास की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मास भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पुण्यदायी और दुर्लभ माना जाता है। जब किसी चंद्र मास में सूर्य संक्रांति नहीं होती, तब अतिरिक्त मास के रूप में पुरुषोत्तम मास आता है। शास्त्रों में इसे सभी महीनों में श्रेष्ठ बताया गया है, इसलिए इसे पुरुषोत्तम नाम प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गीता पाठ, विशेषकर गीता के 15वें अध्याय का नियमित पाठ, भजन-कीर्तन, दान-पुण्य, व्रत और सत्संग करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। भगवान विष्णु की उपासना से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। लीना गुप्ता ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर भूपेंद्र तलवार, एचएस जौहर, जगदीश आहूजा, नरेंद्र पुरी, संदीप गिल और अनिरुद्ध कांबोज सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें