संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अग्रवाल धर्मशाला में श्री श्याम विघ्नहर्ता महाकाल ग्रुप की ओर से श्री खाटू श्याम जी एवं बालाजी महाराज का भव्य संकीर्तन हुआ। जिसमें विभिन्न जगहों से आए भजन गायकों के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
ग्रुप के सदस्य सनी वोहरा, साहिल बडोला, राजन पाल, अश्वनी राजपूत, उदय भारद्वाज, मोहित ओबरॉय, अंकित गुप्ता, सागर भोला, सचिन गुप्ता, अजय छाबड़ा ने बताया कि अभिनव हिसार से, हर्ष गोयल कुरुक्षेत्र से ओर वासु वर्मा यमुनानगर ने संकीर्तन किया। इससे पहले भव्य निशान यात्रा भी निकाली गईं, जो गणेश मंदिर पेपर मिल से शुरू होकर फव्वारा चौक, आनंद मार्केट, स्टेशन चौक से होती हुई रादौर रोड पर संपन्न हुई।