फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गणपति को भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ दी विदाई

Sat, 26 Sep 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। 11 दिन जिन घरों, पंडालों व प्रतिष्ठानों में गणपति बप्पा की जय-जयकार गूंजती रही, शुक्रवार को उन्हीं को विदा करते समय भक्तों की आंखें नम हो गईं। ढोल की थाप पर कदम थिरक रहे थे, लेकिन दिल में बिछड़ने की टीस के कारण आंखें भी नम नजर आईं। चेहरे पर उत्साह था तो आंखों में विदाई का भाव। हर जुबान पर बस यही प्रार्थना थी, गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ। गणपति विसर्जन के साथ शहर में चल रहे 11 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो गया।
शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी यानी अनंद चौदस पर शहर के तमाम गणेश पंडालों और पूजन स्थलों पर सुबह महाआरती और हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद बप्पा को विसर्जन के लिए विदा करने की तैयारियां शुरू हुईं। जिस प्रतिमा के सामने श्रद्धालु 11 दिनों से सुबह-शाम आरती कर रहे थे, उसे विदा करने का क्षण आते ही माहौल भावुक हो गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रकों और अन्य वाहनों पर गणपति की प्रतिमाओं को सजाकर श्रद्धालुओं की टोलियां विसर्जन यात्रा के लिए निकलीं। डीजे, बैंड और ढोल की थाप पर युवा जमकर थिरके तो महिलाएं और बच्चे भी भजनों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रंग खेला और एक-दूसरे को गणपति उत्सव की बधाई दी। गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे। इस दौरान गणपति बप्पा के विदाई शोभायात्रा से शहर की ऐसी कोई गली व सड़क अछूती नहीं रही। हर गली व सड़क पर भक्तों की टोलियां नाचती व रंग खेलती दिखाई दी।
पश्चिमी यमुना नहर घाट पर उमड़ी भीड़
विसर्जन के लिए पश्चिमी यमुना नहर घाट पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। देर तक यहां भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर के प्रमुख मार्गों पर विसर्जन यात्राओं के कारण वाहनों की कतारें लग गईं और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई बप्पा को अंतिम प्रणाम करने के लिए घाट तक पहुंचा। प्रतिमा विसर्जन के समय कई श्रद्धालु भावुक नजर आए।
विज्ञापन

देर शाम तक जाम रहीं शहर की सड़कें

विसर्जन के कारण शहर की तमाम सड़कों पर भारी जाम रहा। इस दौरान शहर के विश्वकर्मा चौक, महाराणा प्रताप चौक, जगाधरी वर्कशॉप रोड, शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन रोड, खालसा कॉलेज रोड, प्यारा चौक, मॉडल टाउन, मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर चौक, गोबिंदपुरी रोड, जगाधरी रोड, जगाधरी बस स्टैंड, रेलवे रोड बाजार, सनातन धर्म चौक, स्कूल रोड बाजार, पत्थरों वाला बाजार, बूड़िया चुंगी, बूडिया रोड, अमादलपुर रोड तमाम स्थानों पर देर रात तक जाम की स्थिति की रही।

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विसर्जन करने से पहले गणेश के कान में मन्नत बताती छोटी बच्ची। अशोक कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें