फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार वार्डों में 39.51 लाख से होंगे विकास कार्य

Sat, 23 Nov 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में करीब 39.51 लाख रुपये से वार्ड आठ, नौ, 14 व 15 में विकास कार्य होंगे। इनमें सड़क निर्माण से लेकर पाइप बिछाने व आरसीसी नाले व पार्क के विकास के काम शामिल है। इनके लिए नगर निगम अफसरों ने ई निविदा लगा दी है।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों के अंतर्गत वार्ड 14 के पुराना हमीदा में 16.12 लाख रुपये में एसपी रोड लाइन से राजकुमार के घर तक सड़क निर्माण, वार्ड आठ के मॉडल टाउन में 3.4 लाख रुपये से सुनील कुमार के घर से जसबीर सिंह के घर तक पाइप बिछाने का काम, वार्ड नौ के ईस्ट भाटिया नगर में 11.52 लाख रुपये से माखन ज्वेलर से ओबरॉय चौक तक आरसीसी नाला व लक्ष्मी नारायण मंदिर से केशव पार्क तक पाइप बिछाने का काम, वार्ड 15 की न्यू हमीदा कॉलोनी में 8.47 लाख रुपये से राजेश सेठ के घर के सामने पार्क विकसित करना इत्यादि शामिल हैं।
-

सीवर लाइन में नहीं जाएगी नाले-नालियों का गाद
नाले नालियों से सीवर लाइन में जा रहे गाद को रोकने के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने भी ई निविदा लगाई है। करीब 20.65 लाख की लागत से नाले व नालियों की गाद खपाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे बनाए जाएंगे। इसके अलावा जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने सुंदर विहार व राजीव गार्डन में 2.12 लाख रुपये से पेयजल लाइन बिछाने के लिए भी ई निविदा लगाई है। साथ ही करीब 40 लाख रुपये के खर्च पर सब डिवीजन नंबर-2 व 3 में पंप चैंबर व चहारदीवारी की विशेष मरम्मत होगी, जिसके लिए भी ई निविदा लगा दी है।
विज्ञापन

-

वर्जन-
शहर के लिए जो कार्य जरूरी है, उन्हें प्राथमिकता से लिया जा रहा है है। इसी के तहत ई निविदा लगाई जा रही है। प्रयास रहेगा कि यह सभी कार्य समय रहते शुरू व निर्धारित समय पर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें