छछरौली। छछरौली निवासी अंकित प्रताप को रास्ते में रोक कुछ युवकों ने मारपीट की और उसकी कार में तोड़फोड़ की। आरोप रानीपुर निवासी बिल्लू व उसके साथियों पर लगा है। अंकित प्रताप ने बताया कि वह अपनी कार से निजी काम से जाने के लिए घर से निकला था। तभी रास्ते में रानीपुर निवासी बिल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उससे मारपीट की और कार में तोड़फोड़ की। जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। छछरौली थाना पुलिस ने बिल्लू को नामजद करते हुए उसके दो-तीन अन्य साथियों पर केस दर्ज किया है। संवाद