फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में 1.33 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य

Sun, 22 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से शहर में 1.33 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने की तैयारी है। इसके लिए निगम अफसरों ने सभी कामों की अलग-अलग नौ ई-निविदाएं लगा दी हैं। इनमें शहर के ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल्स की मरम्मत, दो पार्क के विकास सहित गलियों-नालियों, लाइट, शौचालय व कब्रिस्तान के काम शामिल हैं।
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर लगाई गई ई-निविदा के अनुसार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल सिगनलों की 6.60 लाख रुपये में मरम्मत का कार्य होगा। ऐसे ही वार्ड आठ में डीएवी डेंटल कॉलेज रोड पर रवि अस्पताल के समीप 64.43 लाख रुपये में पार्क विकसित करने और वार्ड तीन के जोगिंद्र विहार में 12.47 लाख रुपये से श्रीराम पार्क के विकास व नवीनीकरण के कार्य होंगे।
विज्ञापन

इसी तरह सेक्टर-17 में 8.25 लाख रुपये से रेडक्रॉस भवन के पास मार्केट व तेलीपुरा के समीप कश्यप चौक पर 16 मीटर की हाई मास्ट टॉवर लाइट लगाने का काम होगा। वार्ड आठ में 7.87 लाख रुपये से जीएनजी कॉलेज के समीप चोपड़ा गारमेंट से खुराना मेडिकल तक गली व नाली का निर्माण होगा।
वार्ड 22 में 16.74 लाख रुपये से शनि मंदिर वाली गली, राम नाम सेवा सदन वाली गली व जिमखाना कॉलोनी में आंबेडकर भवन वाली गली में पाइप बिछाने के काम होंगे। वार्ड 12 के गांव दौलतपुर में 6.21 लाख रुपये से कब्रिस्तान निर्माण, वार्ड चार के बूड़िया में 7.58 लाख रुपये से जलघर में शौचालय निर्माण और शहर में 2.99 लाख रुपये से साइन बोर्ड लगाने के काम होंगे।
विज्ञापन

शहर के लिए जरूरी कामों को प्राथमिकता दी जा रही है। इनके लिए ईनिविदा लगवाई जा रही है। प्रयास रहेगा कि यह काम जल्द शुरू व गुणवत्ता पूर्वक समय पर पूरे कराए जा सकें। -सुमन बहमनी, मेयर, यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें