फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सात वार्डों में 1.16 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Wed, 13 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत सात वार्डों में 1.16 करोड़ रुपये के गलियों-नालियों, नालों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य होंगे। इनमें आठ, नौ, 10, 14, 15, 20, 21 के काम शामिल हैं। इसके लिए नगर निगम अफसरों ने ई-निविदाएं लगा दी हैं।
ई निविदा मुताबिक वार्ड आठ के नेहरू पार्क व पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में 8.47 लाख रुपये के विकास कार्य, इसी वार्ड के ग्रीन बेल्ट पार्क में 6.87 लाख रुपये से खंभों सहित 45 वॉट की डेकोरेटिव लाइट लगाने का काम, वार्ड आठ के ही मॉडल टाउन में 5.50 लाख रुपये से शुभम बैकरी व साईं ओप्टिकल से मुकेश होम्योपैथी और नरेश के घर से अमरिक गैस तक गली का निर्माण, वार्ड आठ में ही 8.47 लाख रुपये से ग्रीन लॉन पार्क का नवीनीकरण व हाउस नंबर 409 से खरबंदा ट्रेडर्स तक टाइल बिछाने का काम होगा।
विज्ञापन

वार्ड नौ की लालद्वारा कॉलोनी में 14.10 लाख रुपये से लालद्वारा मंदिर से ओल्ड एज होम तक 300 एमएम डाया के पाइप बिछाने का काम, इसी लाल द्वारा कॉलोनी में 8.36 लाख रुपये से श्रीपाल द्वारा मंदिर समीप शमी ऑटो इलेक्ट्रिकल से कपूर के घर तक गली व नाली का निर्माण होगा। वार्ड दस में 8.43 लाख रुपये से शर्मा की दुकान से रविकांत एडवोकेट के घर, अग्रसेन चौक से रेलवे स्टेशन व पंजाब स्वीट हाउस से कमल स्कूटर तक सड़क निर्माण होगा।
वार्ड 14 के पटेल नगर पार्क में 3.13 लाख रुपये के विकास कार्य और इसी वार्ड की वाल्मीकि कॉलोनी में 13.63 लाख रुपये से धन धन सतगुरु सत्संग भवन से सकील के घर, सतपाल के घर से तारावती के घर वाया हनीफ के घर तक गली व नाली का निर्माण होगा। वार्ड 15 की न्यू मार्केट में तीन लाख रुपये से पवन मग्गो के घर से तेजेंद्र सिंह के घर व सुभाष गली में पाइप बिछाने का काम कराया जाएगा
इसी वार्ड में 5.93 लाख रुपये से हनुमान गेट से बड़े नाले तक गली का निर्माण और वार्ड 15 में ही 6.82 लाख रुपये से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पार्क में ट्रैक व झूले का निर्माण होगा। वार्ड 20 के तिलक नगर में 13.01 लाख रुपये से मुख्य मार्ग से डिपो वाली गली में आरसीसी बॉक्स टाइप ड्रेन का निर्माण और वार्ड 21 में बैंक कॉलोनी एक्सटेंशन-1 में 10.63 लाख रुपये से 200 एमएम डाया के पाइप बिछाने सहित गली का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वर्जन
शहर के लिए जो विकास कार्य जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता से लिया जा रहा है और इनकी ई-निविदाएं लगाई जा रही है। प्रयास रहेगा कि जल्द ई-निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य पूरे कराए जाएं। - आयुष सिन्हा, नगर निगम आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें