फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार वार्डाें में होंगे 2.12 करोड़ से विकास कार्य

Fri, 13 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के चार वार्डाें में दो करोड़ 12 लाख 83 हजार की लागत से आठ विकास कार्य होंगे। इनका शिलान्यास वीरवार को मेयर सुमन बहमनी ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया। नगर निगम की ओर से वार्ड 15, 16, 22 व 05 में गलियों, नालियों, स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के कार्य कराए जाएंगे।
मेयर व विधायक ने सबसे पहले पार्षद मनु कृष्ण सिंगला के साथ वार्ड 15 में 69.36 लाख की लागत से रादौर रोड पर टाइल लगाने व नाले के निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने वार्ड 15 की ही संत नगर कॉलोनी में 16.31 लाख की लागत से बनने वाली गली व नालियों के निर्माण कार्य, वार्ड 15 में ही 13.14 लाख की लागत से पुराना रादौर रोड पर विभिन्न गलियों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

पार्षद संदीप धीमान की उपस्थिति में 30.88 लाख की लागत से लक्ष्मी नगर में गली व स्टॉर्म वाटर लाइन के निर्माण और वार्ड 16 की ही चांदपुर कॉलोनी में 21.15 लाख की लागत से सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद भानू प्रताप के साथ वार्ड पांच की मांडखेड़ी की टपरियों व अग्रसेन नगर में 21.18 लाख की लागत से बनने वाली गलियों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसके बाद मेयर व विधायक अरोड़ा ने पार्षद रूचि शर्मा की उपस्थिति में सरोजनी कॉलोनी फेस-टू में 29.06 लाख की लागत से बनने वाली गली व स्टॉर्म वाटर लाइन के निर्माण कार्य व गोविंदपुरा में 11.75 लाख की लागत से अनाज मंडी के साथ बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मेयर ने कहा कि सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना निगम की प्राथमिकता है। सरकार एवं नगर निगम का उद्देश्य हर वार्ड तक विकास पहुंचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें