फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों में गणितीय समझ करें विकसित ः उपायुक्त

Tue, 30 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
निपुण हरियाणा मिशन के दौरान बैठक में मौजूद अ​धिकारी व कर्मचारी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पहली से पांचवीं तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय समझ विकसित करने के लिए तय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इसके लिए राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में चलाए जा रहे निपुण हरियाणा मिशन के कार्यक्रम गंभीरता से करें। यह बात डीसी प्रीति ने सोमवार को निपुण हरियाणा मिशन की समीक्षा बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, इसका उद्देश्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। दसवीं व 12वीं के परिणाम के लिए शिक्षक दो महीने ईमानदारी दिखाएं। डीसी ने अधिकारियों, बीआरसी, एबीआरसी, समन्वयकों से निपुण हरियाणा मिशन की प्रगति के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक प्राथमिक स्तर पर बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। वहीं, डीसी ने राजकीय विद्यालयों की दसवीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत लाने के लिए शिक्षकों को दो महीने ईमानदारी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र के बीच में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की जानकारी ली जाए। वहीं आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे सभी अध्यापकों द्वारा किया जाए। डीसी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा शिक्षकों का योगदान होता है।
विज्ञापन

बैठक में स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता, अध्यापकों की नियमित मॉनिटरिंग, विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम का मूल्यांकन व अभिभावकों की सहभागिता विषयों पर भी चर्चा की गई। डीसी ने कहा कि शिक्षक बच्चों की नैतिक शिक्षा पर भी दें। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने शिक्षा सुधार के लिए भावी योजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से स्कूलों की जांच करें और स्कूलों की कमियां दुरुस्त करें। जिला एफएलएन संयोजक एवं समन्वयक संजीव कुमार ने डीसी के सामने सभी आंकड़े प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें