यमुनानगर। पुलिस चौकी अर्जुन नगर ने ईएसआई अस्पताल में इलाज के लिए आई गांव शहजादपुर निवासी शबनम की जेब से 80 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ईस्ट भाटिया नगर निवासी अर्जुन उर्फ अज्जू, शांति कॉलोनी चिट्टा मंदिर रोड निवासी सुनील उर्फ काका उर्फ मशीन, आजाद नगर वासी निखिल उर्फ चिंटू, मुंडा माजरा वासी प्रिंस उर्फ बंदेर और सागर के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी के पैसे व वारदात में प्रयुक्त एक एक्टिवा को बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।