फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बास्केटबॉल में देवांग चमका रहे जिले का नाम

Tue, 03 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ट्रॉफी व प्रमाणपत्र दिखाते देवांग। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की रूपनगर कॉलोनी के देवांग ने बास्केटबॉल में पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। 12 वर्ष की आयु से उन्होंने बास्केटबॉल पकड़ी और उसके बाद लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए जा रहे हैं। देवांग ने जिला व राज्यस्तर की प्रतियोगिता में अपनी स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व किया और कई पदक जीतकर नाम रोशन किया। अब महाविद्यालय स्तर पर खेलकर नाम चमका रहे हैं।
शहर के गुरुनानक खालसा कॉलेज का छात्र देवांग बास्केटबॉल का शानदार खिलाड़ी हैं। वर्षों की कड़ी मेहनत और लगन के बाद उसने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देवांग ने बताया कि वह एसडी पब्लिक स्कूल का छात्र था। स्कूल में केवल समय बिताने के लिए वह बास्केटबॉल खेलते थे। परंतु धीरे-धीरे उसका रुझान बढ़ता गया।
विज्ञापन

छठी कक्षा में वह स्कूल की टीम में खेलने लगा। कोच पुनीत राठी ने खेल देखा तो इसमें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वह कोच पुनीत से प्रशिक्षण लेकर खेलने लगा। खेल बेहतर होने पर उनकी टीम ने स्कूल स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
इस दौरान शानदार खेल के दम उन्होंने जिलास्तर पर पदक जीते। स्कूल अलावा बाहरी प्रतियोगिताओं में भी वह कई पदक जीत चुका है। कोच पुनीत ने बताया कि देवांग ने स्कूल का जिला और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया और करीब दो दर्जन से ज्यादा मैच जीते हैं। उसके नाम कई खिताब भी हैं।
विज्ञापन

देवांग ने बताया कि गुरु नानक खालसा कॉलेज का अंतर-महाविद्यालय बास्केटबॉल में प्रतिनिधित्व किया। कोच जोशप्रीत सिंह और रणजीत सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। पिछले वर्ष उसने अंतर-महाविद्यालय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। उनकी टीम ने टूर्नामेंट जीता और उन्हें इसमें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। देवांग ने बताया कि उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें