फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घने कोहरे और शीतलहर से कांपे लोग, शुक्रवार को सीजन की सबसे ठंडी रात

Sat, 10 Jan 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सुबह के नौ बजे जगाधरी यमुनानगर रोड पर छाई धुंध में लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जगाधरी। इन दिनों जिला घने कोहरे व कड़ाके की ठंड की चपेट में है। शुक्रवार को इस सीजन की सबसे ठंड रात रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अभी तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में कुछ दशमलव की गिरावट रही, लेकिन दिन में निकली हल्की धूप ने भारी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। रविवार व सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब दस बजे ही कोहरा छाने लगा था। इस दौरान घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और नेशनल हाईवे पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। शुक्रवार को जिला कोहरे की चपेट में रहा। सुबह शीतलहर चलने के बाद कोहरा तो छंट गया लेकिन ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीतलहर ने लोगों की कंपकपी छुड़वा दी। सर्दी से बचने के लिए लोगों को घरों में दुबकना पड़ा। इसके बाद करीब 11 बजे धूप निकलने पर कुछ राहत मिली पर ठंडी हवा के कारण ठिठुरन कम नहीं हुई।
शाम को धीरे-धीरे बादल छाने लगे और धूप हल्की होती गई। इसके साथ ही ठिठुरन और ठंड बढ़ती रही। हालात ऐसे रहे कि घरों में भी हाथ-पांव सुन्न रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों को घरों में हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा लेना पड़ा। ठंड के चलते बाजारों में भी लोगों की उपस्थिति बेहद कम दर्ज की गई। बाजारों में ग्राहकों की उपस्थिति कम होने के कारण दुकानदार भी दिनभर खाली बैठे रहे। इसका असर सीधा तौर पर कारोबार पर पड़ रहा है। लोग बेहद जरूरी सामान की खरीदारी के लिए घरों से निकलते हैं। वहीं, खाली बैठे होने के कारण दुकानदारों को सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी रहेगी। ऐसे में चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन सचिन शर्मा ने सलाह दी है कि घर से निकलने से अच्छे से गर्म कपड़े पहने और हाथ-पैर, सिर भी ढककर रखें। बच्चों व बुजुर्गाों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बुजुर्ग सुबह-शाम की सैर नजरअंदाज करें और घर पर रहें। घर पर भी सावधानी बरतें और गर्म कपड़े पहनकर रहे। ठंडी तासीर के खाद्य पदार्थों खाने से बचे और मौसमी सब्जियों का सेवन करें।

सुबह के नौ बजे जगाधरी यमुनानगर रोड पर छाई धुंध में लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें