व्यासपुर। चोरों ने घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये और सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। थाना व्यासपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में मोहनलाल ने बताया कि कि वह 17 फरवरी को घर का ताला लगाकर परिवार के बाहर गया था। वह 22 फरवरी लौटे तो घर काताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी में रखे एक लाख रुपये तथा सोने व चांदी के जेवरात गायब मिले। चोरी हुए जेवरातों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। संवाद