फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकी पर प्रदर्शन

Mon, 10 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। पंचायती भूमि में हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने रणजीतपुर चौकी पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों की मदद करने के आरोप लगाए हैं। एसएचओ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
नगली 32 सरपंच प्रतिनिधि व जिला परिषद सदस्य अहमद अली ने बताया कि गांव में एक पंचायती जमीन है। उस जमीन में पेड़ लगे हुए थे। गांव में बारात घर बनाने के लिए जिला परिषद की तरफ से ग्रांट आई थी। पंचायती जमीन से पेड़ काटकर जमीन में बारात घर बनाने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ शरारती लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्य करने वाले लोगों के साथ दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने चार मार्च को आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया था। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही सकी। रविवार को नगली 32 के ग्रामीरों रणजीतपुर चौकी में पहुंचकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना प्रभारी जगदीश भी चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें