फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नीट में धांधली की जांच कराने की उठाई मांग

Fri, 21 Jun 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नीट पेपर में धांधली व परीक्षा रद्द होने को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों के साथ अन्य लोग भी परेशान हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा में इतनी गड़बड़ी पाई गई है। इसे लेकर वीरवार को आगाज संस्था ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जगाधरी एसडीएम सोनू राम को सौंपा। ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षा में धांधली समाप्त करने, दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
संस्था के संजीव वालिया, रामनाथ बंसल, राहुल भान ने कहा कि नीट परीक्षा में धांधली से विश्व में देश की छवि को भारी क्षति हुई है। इससे भारत की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय इस राष्ट्रीय परीक्षा में इतनी धांधली होने से लोगों को भारी धक्का लगा है। यह अनुचित, अनैतिक घटना गरीब व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व सामाजिक न्याय पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

इससे परेशान विद्यार्थी आत्महत्या कर रहे हैं। यही नहीं इससे अभिभावक भी तनाव में है। अभिभावक मजबूरी में बच्चों को विदेश भेज रहे हैं। रिश्वतखोरी व परीक्षाओं में धांधली से देश की युवा शक्ति का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। यदि इसका ठोस समाधान न किया गया तो विकसित भारत एक सपना बन कर रह जाएगा।
सदस्यों ने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज की अपेक्षा निजी मेडिकल कॉलेज की फीस में जमीन आसमान का अंतर है। जिससे इस अनैतिक कार्य को मिल रहा है। प्राइवेट कॉलेज की फीस कम कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बढ़ावा देना चाहिए। विकसित भारत के लिए अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर व नागरिक होना जरूरी है। इसके लिए पेपर सॉल्वर व अन्य गिरोह को जड़ से खत्म करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने कहा है कि यदि धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति डॉक्टर बन जाए तो वह समाज के लिए घातक साबित होगा। ऐसी अनियमिताओं में साधन संपन्न लोग फायदा उठाते हैं। जबकि अन्य इससे वंचित रह जाते हैं। इस दौरान सुरजीत सिंह, राम नाथ बंसल, राहुल भान, अधिवक्ता बलबीर सिंह, काशी राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें