फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुना मंदिर के बाहर मांस के टुकड़े फेंकने वाले धरे

Fri, 21 Jun 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के टापू कमालपुर में बकरा ईद पर कुर्बानी देने के बाद मांस के टुकड़े को निर्माणाधीन यमुना मंदिर के बाहर फेंकने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही अजहरुद्दीन व नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

टापू कमालपुर निवासी पंकज कुमार ने बताया था कि सोमवार को बकरा ईद थी। दोपहर बाद जब सभी गांव में मौजूद थे तभी उन्हें पता चला कि गांव में यमुना के किनारे बन रहे यमुना मंदिर के बाहर किसी ने जानबूझ कर मांस के टुकड़े फेंक दिए हैं। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें