फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण, जलभराव व बंदरों से निजात की उठी मांग

Fri, 07 Aug 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में आयोजित चौपाल में चेयरमैन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। अमर उजाला की तरफ से वीरवार को साढौरा में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे लोगों ने नकटी नदी प्रवाह क्षेत्र के अलावा बाजार व पीर बुद्धू शाह द्वार के आसपास अतिक्रमण, बेसहारा बंदरों व कुत्तों, शिव कॉलोनी व कोटला मार्ग पर जलभराव से निजात दिलाने की मांग उठाई।
चौपाल में सीएचसी में चिकित्सकों की कमी, डंपरों की आवाजाही से हो रहे हादसों जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। चौपाल में शामिल लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग की। शिकायतें सुनने के लिए नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी, पार्षद व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नैब सैनी, नगरपालिका के अधिकारी रोहित कपूर व सुरेंद्र कांबोज उपस्थित रहे। उन्होंने उठी समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन

नगरपालिका चेयरपर्सन के तौर पर चार साल पूरे कर चुकी शालिनी शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने सभी पार्षदों के सहयोग से प्रत्येक वार्ड में समान विकास कार्य करवाने के अलावा जनसुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति गंभीरता से कार्य किया है। तोरांवाला व गगड़वाला के पौराणिक तालाबों का लगभग तीन करोड़ से जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
दोनों ही तालाबों पर पक्षी टॉवर बनाए जाने की भी योजना है। सार्वजनिक आयोजनों के लिए मनोकामना मंदिर, वाल्मीकि बस्ती व नगरपालिका पार्क में विशाल शेड बनाए गए हैं। वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी ने बताया कि पीर बुद्धू शाह स्मृति द्वार का निर्माण करके वहां डेकोरेटिव लाइटस लगा दी गई हैं।
मेन बाजार के प्रवेश द्वार की सड़क को पक्का करके वहां डिवाइडर बनाने के अलावा वहां डेकोरेटिव लाइटिंग करने का काम अंतिम चरण में है। कच्चा बाजार को भी पक्का बना दिया गया है। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए बिजली बोर्ड के पीछे से जा रहे नाले को पक्का बनाने का काम चल रहा है। इस नाले पर स्लैब डालकर यहां वेंडिंग जोन बनाए जाने की योजना है। सार्वजनिक आयोजनों की सुविधा के लिए सामुदायिक केंद्र बनाए जाने का भी प्रस्ताव है।
बेसहारा पशुओं पर लगे रोक
पूर्व पंच शिव कुमार सैनी ने कहा कि नदी प्रवाह क्षेत्र में पशुपालकों के डेरों के अलावा सैकड़ों बेसहारा पशु किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं। पशुओं के सड़कों पर विचरने से हादसे का खतरा है। इन पशुओं के कारण कस्बे में गंदगी की भरमार हो गई है।
जलनिकासी का हो समाधान
संदीप गुप्ता ने सीएचसी में चिकित्सकों की कमी के अलावा शिव कॉलोनी व कोटला मार्ग पर जलभराव की समस्या रखी। उन्होंने जलनिकासी के लिए पुलिया बनाने की मांग की। वहीं बिजली की बिछाई गई नई लाइन का कनैक्शन न होने का भी मुद्दा उठाया।
अवैध कब्जे हटाने की मांग
कुलविन्द्र सिंह चड्ढा ने बाजार, नदी प्रवाह क्षेत्र व नवनिर्मित पीर बुद्धू शाह स्मारक द्वार के आसपास स्थाई व अस्थाई कब्जों की समस्या रखी। उन्होंने दिन के समय डंपरों व अन्य ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन

बंदरों व कुत्तों से दिलाएं निजात
शिवदेव वर्मा ने कहा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में आ रही समस्या के कारण कचरा फेंकने के लिए गृहणियों को दूर बने कचरा प्वाइंट पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने बंदरों व कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलवाने की मांग उठाई।

साढौरा में आयोजित चौपाल में चेयरमैन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते लोग। संवाद

साढौरा में आयोजित चौपाल में चेयरमैन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते लोग। संवाद

साढौरा में आयोजित चौपाल में चेयरमैन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते लोग। संवाद

साढौरा में आयोजित चौपाल में चेयरमैन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें