फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेंडिंग राखियों की मांग, बाजार में रौनक

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व के लिए राखी पसंद करती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के लिए लोगों में उत्साह है। रक्षाबंधन में तीन दिन शेष हैं और बहनें इन दिनों खरीदारी में व्यस्त हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में हर दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। बाजारों में भी उत्सव का रंग दिखाई दे रहा है। इसके चलते दुकानें और स्टॉल रंग-बिरंगी राखियों से सजी हुई हैं, जो लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा ट्रेंडिंग राखियां महिलाओं का ध्यान खींच रही हैं।
वहीं, दो दिन बारिश के कारण बाजार में सुबह के समय लोगों की चहल-पहल कम रही लेकिन दोपहर बाद मौसम सुहाना होने से भीड़ दिखी। मंगलवार को भी बाजार में राखियां खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों ने दुकानों पर आकर्षक तरीके से राखियां सजा रखी हैं। विभिन्न तरह की रंग-बिरंगी राखियों से इन दिनों बाजार गुलजार दिखाई दे रहे हैं। रंग-बिरंगी व डिजाइन वाली राखियां हर आयु की महिलाओं और लड़कियों को आकर्षित कर रही हैं। राखियों की खरीदारी के साथ बाजार में अन्य दुकानों पर भी पर्व की खूब रौनक दिखाई दे रही है। ऐसे में रेडीमेड कपड़े, बजाजा, हलवाई, मनियारी, उपहार की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। राखियों के साथ अन्य सामान की भी जमकर खरीदारी हो रही है। महीने की शुरुआत में पर्व होने से व्यापारी काफी उत्साहित हैं। व्यापारियों का कहना है कि महीने की शुरुआत में पर्व काफी अच्छा रहता है। इस दौरान नौकरीपेशा, कामकाजी, श्रमिक सभी को वेतन मिलता है जिससे खरीदारी भी अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाम में आया 15 से 25 फीसदी उछाल



इस बार बाजार में पांच से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा विशेष राखियां भी उपलब्ध हैं जिनका दाम मांग के अनुसार है। बाजार में फोटो वाली राखी, नाम वाली राखी, नग व चंदन की लकड़ी से निर्मित राखियों की भी मांग है। इसके अलावा फैंसी राखियों की भी महिलाओं में काफी मांग है। फैंसी राखियों की कीमत 30 से 300 रुपये तक है। वहीं, दुकानदारों के अनुसार इस बार राखियों के दाम में उछाल आया है। पिछले दो साल की तुलना में इस बार करीब 30 फीसदी दाम तेज हैं। विक्रेता सुभाष, धीरज, ईश्वर, गोल्डी और राजेश, रूपचंद ने बताया कि राखी के दाम में तेजी हैं। पिछले साल जो राखी 20 रुपये की थी, उसके दाम इस बार 25 रुपये हो गए हैं। फैंसी राखियों में ज्यादा उछाल आया है।

रक्षाबंधन पर्व के लिए राखी पसंद करती महिला। संवाद

रक्षाबंधन पर्व के लिए राखी पसंद करती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें