यमुनानगर। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ डीसी पार्थ गुप्ता ने शुक्रवार को खंड छछरौली के गांव शेरपुर व खंड व्यासपुर के गांव खानूवाला-चिंतपुर और छछरौली पुल के पास सोमनदी पर चल रहे बाढ़ राहत कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मानसून से पहले 20 जून तक बाढ़ बचाव के सभी कार्यों को पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य सूखा एवं बाढ़ राहत कंट्रोल की 56वीं बैठक में 40 बाढ़ बचाव कार्य स्वीकृत हुए हैं।
निरीक्षण के दौरान डीसी को ग्रामीणों ने बताया कि गांव लोपो, लेदी, तिहानो, खानपुर, ऊर्जनी, बलोली, नाहर ताहरपुर, हडौली इत्यादि गांवों में बरसात के समय पानी भर जाता है। उन्होंने खान्नुवाला-चिंतपुर के पुलों के नीचे सफाई के लिए अनुग्रह किया।
डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के समय जिन गांवों में पानी भर जाता है उन गांवों में पानी की निकासी का बरसात होने से पहले उचित प्रबंध करें। इस मौके पर एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आरएस मित्तल, कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, नंबरदार सुमेर चंद, गांव के किसान संदीप, राकेश कुमार, राजेश, गुलाब सिंह, मनीष, संजीव कुमार, नरेंद्र सिंह, साहब सिंह, भरत सिंह उपस्थित रहे। संवाद