फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धौड़ंग में प्रदेश स्तरीय किसान पंचायत कल

Sat, 07 Jun 2025 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार (कल) सुबह दस बजे गांव धौड़ंग में प्रदेश स्तरीय किसान पंचायत की जाएगी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष रतन मान सहित प्रदेश स्तरीय किसान नेता शामिल होंगे। ये जानकारी जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रतन मान द्वारा किसानों की मौजूदगी में भाकियू के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान रतनमान उत्तरी भारत के किसानों के लिए हरिद्वार में 16 जून को लगने वाले किसान चिंतन शिविर की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा किसानों को फसल बुआई के समय खाद न मिलने, बिजली बिलों के सरचार्ज माफ कराने व किसानों के अन्य मांगों के अलावा संगठन की मजबूती, विस्तार व कार्यशैली पर किसानों से चर्चा होगी। इस मौके पर महेंद्र कांबोज चमरौडी, जिला प्रभारी सुभाष शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें