व्यासपुर। भारतीय जनता पार्टी के व्यासपुर मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी की अगुवाई में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और मजबूत करने पर मंथन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियां लोगों को तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी मुख्य अतिथि रहे। साढौरा की विधायक रेणु बाला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
साथ ही साढौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि इंजीनियरचौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ने वाला संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने प्रेरित किया।
इसके अलावा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के बाद ऋषिपाल चौधरी और विधायक रेणु बाला ने व्यासपुर मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपिन कुमार सिंगला के कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी, मुकेश बंसल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।