फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब जाने के लिए दिल्ली में मेडिकल करवा लौट रहे कुक से चार बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब जाने के लिए दिल्ली में मेडिकल करवाकर मौसी के घर लौट रहे हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव सुदराड़ी निवासी कुक कपिल देव को चार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जबकि कुक छछरौली रोड पर समता योग आश्रम के पास ऑटो से उतरकर पैदल अपने मौसी के घर शांति कॉलोनी में जा रहा था। पीछे से एक्टिवा पर सवार होकर दो बदमाश आए। दो बदमाश बाद में बाइक पर आए और कुक को पकड़कर उसका आईफोन व 15 हजार की नकदी से भरा पर्स व चांदी की राखी नुमा चेन लूट ले गए। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के गांव सुदराड़ी निवासी कपिल देव ने बताया कि वह कुक का काम करता है। उसे कुक के काम के लिए सऊदी अरब जाना था। 19 अगस्त को उसे अपना मेडिकल करवाने के लिए दिल्ली जाना था। इसके लिए वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर जगाधरी की शांति कॉलोनी स्थित अपने मासड़ धर्मपाल के घर आ गया था। बाइक को उनके घर खड़ी करके वह बस 19 अगस्त को ही मेडिकल करवाने दिल्ली चला गया था। उसका मेडिकल 20 अगस्त को हुआ था। मेडिकल के बाद वह दिल्ली से यमुनानगर वाली बस में बैठकर रात करीब 1.30 बजे यमुनानगर बस अड्डे पर उतर गया था। वहां से ऑटो में बैठकर बुड़िया चौक पर उतरा। फिर बुड़िया चौक से दूसरा ऑटो में बैठकर अपने मौसी के घर जाने के लिए छछरौली रोड पर पीर बाबा के स्थान पर उतर गया। यहां से करीब दो बजे वह पैदल पैदल शांति कॉलोनी के चला ही था कि पीछे से दो लड़के सफेद रंग की एक्टीवा पर सवार होकर आए। आते ही आरोपियों ने उसके साथ हाथा पाई व छीना झपटी करनी शुरू की। इस दौरान एक आरोपी ने उसका आईफोन छीन लिया। दो मिनट बाद ही दो अन्य लड़के बिना नंबर की एक बाइक पर आए। आरोपियों ने भी उसे पकड़ लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मेरे साथ हाथा पाई करके उसकी पैंट की अगली जेब से उसका पर्स निकाल लिया। पर्स में 13500 रुपये नकद, उसका पीएनबी, सेंट्रल बैंक व एक्सिस बैंक के एटीएम, आधार कार्ड, वोटर कार्ड था। उसने शोर मचाया तो दो आरोपी एक्टिवा व दो बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।
जांच अधिकारी एएसआई राजपाल का कहना है कि कुक की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कर रहे है। जल्द आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें