जगाधरी। गांव महलांवाली में रहने वाले राहुल का शव वीरवार को घर में पंखे पर चुनरी से लटका मिला। सदर जगाधरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
थाना सदर जगाधरी एसएचओ कुसुम ने बताया कि मामले में गांव के सुखविंद्र ने बयान दर्ज कराया है कि उसके चाचा घसीटू राम की मौत वर्ष 2004 में एक हादसे में हो गई थी। 2012 में चाची सुदेश की भी मौत हो गई थी। तब से चाचा के दोनों बच्चे राहुल व उसकी बहन उनके साथ रह रहे थे। 17 मई को राहुल की बहन बिना बताए कहीं चली गई। उसकी गुमशुदगी का मुकदमा भी थाने में दर्ज करवाया गया था। बड़ी बहन के घर से बिना बताए चले जाने के बाद राहुल मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। शायद यही कारण है कि राहुल ने वीरवार दोपहर घर पर कमरे के अंदर पंखे पर लटक कर जान दे दी।