फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे लाइन पर टुकड़ों में मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। 10वीं कक्षा की छात्रा भाविका बख्शी का शव जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास क्षत-विक्षत हालत में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। शव कई टुकड़ों में बिखरे पड़े थे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग सिहर उठे। छात्रा का हाथ कहीं तो पांव और धड़ कहीं और पड़े थे। छात्रा भाविका इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अभिभावक ने बताया कि वह कई दिनों से परेशान थी, लेकिन उसने परेशानी का कोई कारण नहीं बताया था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में इंदिरा कॉलोनी निवासी राजेश बख्शी ने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। बेटी भाविका बख्शी न्यू हैप्पी स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी। वह वीरवार की शाम को घर से बिना बताए चली गई थी। वे रात से ही उसकी तलाश में जुटे थे। यहां तक रिश्तेदारों को भी फोन कर पूछा, वहां भी कुछ पता नहीं चला। कई दिनों से वह परेशान चल रही थी। कई बार उससे परेशानी का कारण भी पूछना चाहा लेकिन कुछ नहीं बताया। सुबह उसका टुकड़ों में कटा हुआ शव जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के पास रेलवे लाइन पर मिला।
उधर हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस और वहां मौजूद लोग छात्रा के शव को टुकड़ों में देखकर सिहर उठे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा की मौत हादसा या आत्महत्या है, जीआरपी इसे अभी जांच का विषय बता रही है।
विज्ञापन


बॉक्स
पैर साइकिल स्टैंड के पास से बरामद
शव के टुकड़े ट्रेन की चपेट में आने से दूर-दूर बिखरे हुए पड़े थे। मृतक लड़की की पैर को जगाधरी वर्कशॉप साइकिल स्टैंड के बाहर से सुबह बरामद किया गया है। जीआरपी थाना इंचार्ज विलायती सैनी ने बताया कि देर रात स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि एक लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव एक नाबालिग छात्रा का था, जिसकी पहचान भाविका बख्शी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें