फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बुजुर्ग का खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से दुकान पर गए बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में पड़ा मिला। बुजुर्ग की परिजन रात से तलाश कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की हत्या करके शव खेतों में फेंका गया है। मृतक की पहचान 75 वर्षीय अख्तर अली के रूप में हुई। घटना थाना छप्पर के गांव पिंजोरा की है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर विसरा जांच के लिए भेज दिया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिंजोरा निवासी अली हसन ने बताया कि उसका 75 वर्षीय भाई अख्तर अली शनिवार शाम को सामान लेने गांव की दुकान पर गया था। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटा, तो घर वालों ने उसकी तलाश की। पूरी रात तलाश के बाद भी अख्तर अली का कोई सुराग नहीं लगा। अली हसन ने बताया कि सुबह गांव का सतपाल घास लेने खेत में आया था। इस दौरान उसने खेत में शव पड़ा देखा, तो सूचना गांव वालों को और पुलिस को दी। लोगों ने उसकी शिनाख्त की। सूचना मिलते ही छप्पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सिर व गुप्तांग पर चोट के निशान : मृतक के भाई अली हसन ने बताया कि वह अख्तर अली गांव की दुकान पर सामान लेने गया था। जिसके बाद वह नहीं लौटा और उसका शव खेतों में मिला। उसके सिर पर चोट का निशान है। इसके अलावा गुप्तांग पर भी चोट है। देखने से लग रहा है। अली हसन ने बताया कि उसके भाई को मार कर घसीट कर खेतों में शव फेंका गया है। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

परिजनों के आरोप पर फॉरेंसिग टीम के साथ मौका मुआयाना किया गया है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
ललित कुमार, प्रभारी थाना छप्पर।
उधर, छछरौली के खेत में मिला खून से लथपथ शव : खारवन गांव में एक किसान के धान के खेत में मजदूर की डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी हुई मिली। जिसके खेत मे डेडबाडी मिली है मजदूर वही पर काम करता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खारवन निवासी युद्धवीर के खेत में गांव के ही राजेंद्र उर्फ राजा नाम का व्यक्ति मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। खेत मालिक को किसी ने सूचना दी कि उसके पास काम करने वाला राजेंद्र उर्फ राजा उसके धान के खेत में मृत पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर किसान ने खेत में पहुंच मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने मौका मुआयना किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। जीआरपी ने शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी के एसआई बोधराज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वर्कशॉप रेलवे स्टेशन फाटक के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा है। व्यक्ति की आयु करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि उसकी एक बाजू पर ओम के बीच त्रिशूल छपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें