फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीसी ने विकास कार्याें की ली जानकारी

Fri, 23 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वीरवार को उपायुक्त एवं श्री कपाल मोचन, श्री बद्री नारायण, श्री मंत्रा देवी और श्री केदारनाथ श्राइन बोर्ड के सह मुख्य प्रशासक पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आदि बद्री स्थित गरुड़ रिसॉर्ट में श्री आदि बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ और श्री मंत्रा देवी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने लंगर हॉल, कीर्तन, सत्संग हॉल, पुजारी हाउस, रसोई को तोड़ने का कार्य, पार्किंग क्षेत्र का कार्य, रिटेनिंग स्ट्रक्चर आदि पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित कार्यों जिनमें मंदिर का विकास और बाहरी विकास कार्य जैसे पार्क का विकास, नदी के किनारे वायर क्रेट और रिटेनिंग स्ट्रक्चर, सीढि़यों का सुंदरीकरण के बारे में जाना।
विज्ञापन

इसके अलावा, गेट का निर्माण, तीन कमरों को तोड़ने का कार्य, मंदिर का विकास, पुरानी मौजूदा सीढिय़ों का उन्नयन, गेट का निर्माण और प्रवेश द्वार पर पेवर ब्लॉक लगाना आदिबद्री की ओर जाने वाली सीढि़यों के पास बैठने के लिए प्लेटफॉर्म का विकास, नदी के किनारे वायर क्रेट और रिटेनिंग वॉल का प्रावधान, अग्निशमन और वर्षा जल संचयन प्रणाली का प्रावधान आदि कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बैठक में उपमंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल, जिला सूचना अधिकारी विनय गुलाटी, रेंज ऑफिसर अजय नैन, जीएम रोडवेज संजय रावल, पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन अनिल कुमार, नायब तहसीलदार दलजीत सिंह, एसडीई जफर इक़बाल, पी डब्ल्यू डी विभाग के एसडीओ अजय भाटी, एसडीई आरएस पवार, जेई राजेंद्र कुमार, अनुराग जिंदल, आर्किटेक्चर विभाग से ललित कुमार, तरसेम कुमार, श्राइन बोर्ड से पंकज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें