फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में डीसी को मिली खामियां, शिकायत मिलने पर सीएसची का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। डीसी पार्थ गुप्ता ने सोमवार को सरकारी अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ खामियां मिलीं। उन्होंने अधिकारियों को इन खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कस्बे से अतिक्रमण हटाने के संबंध में भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पार्थ गुप्ता ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से कस्बे की आंगनबाड़ी और अस्पताल में हो रही अनियमितताओं से संबंधित शिकायत मिल रही थी। इस पर वह सोमवार को छछरौली सीएचसी पहुंचे। यहां पर उन्होंने ओपीडी और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। इसके बाद वे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां पर उन्होंने आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं और खाने-पीने की सामग्री की जांच की। इस दौरान उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ खामियां मिली। जिनको सुधारने के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सीएचसी में डाक्टरों की कमी और कुछ अन्य शिकायतें मिल रही थी। इस पर उन्होंने चिकित्सकों की नियुक्ति करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को छछरौली में हो रहे अतिक्रमण को हटाने और अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस देकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। इस मौके पर एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल व तहसीलदार छछरौली तरुण सहोता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें