फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक की चपेट से बेटी की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर धौलरा गांव के पास सड़क पार करते समय ट्रक ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में 14 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के समय दोनों कुरुक्षेत्र से सत्संग सुनकर घर लौट रही थीं। रादौर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

धौलरा माजरी निवासी संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सोनाक्षी दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह बुधवार को अपनी बेटी सोनाक्षी के साथ कुरुक्षेत्र में सत्संग सुनने के लिए गई थी। दोपहर बाद वे दोनों लौट रहे थे। ऑटो से वे दोनों अपने गांव के अड्डे पर उतरे। जब वे दोनों सड़क पार करने लगे तो कुरुक्षेत्र की तरफ से तेज गति से ट्रक ने चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटी के सिर व मुंह से खून आने लगा। कुछ देर बाद उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। उसने फोन करके घटना की सूचना अपने पति को दी। सूचना मिलते ही उसका पति व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे के बारे डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसे उपचार दिया गया। जबकि पुलिस ने बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें