फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकानदार से 80 हजार रुपये की साइबर ठगी

Sun, 27 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर के एक दुकानदार से 80 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई। दुकानदार ने शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। साथ ही एसपी को भी पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
रादौर के प्रवीन कुमार ने बताया कि एक जुलाई को दुकान पर रखा गूगल-पे स्कैनर स्पीकर खराब हो गया था। उसे ठीक कराने के लिए 15 जुलाई को गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। उस पर कॉल करने पर सामने से बोल रहे शख्स ने बताया कि वह एक मिनट बाद मर्चेंट से बात कराएंगे। इसके बाद कॉल आई, जिसमें सामने से बोल रहे शख्स ने अपने आप को गूगल-पे मर्चेंट बताया।
विज्ञापन

एक दिन बाद गूगल-पे स्कैनर स्पीकर बदलने की बात कही। इसके लिए कस्टमर एपीके एप डाउनलोड करने के लिए कहाष फिर व्हाट्सएप कॉल आई। बात करने वाले ने पहले फोन पर 100 और फिर एक लाख बोला।
विज्ञापन

फिर उसे गूगल-पे पिन बताने के लिए बोला। उसने पिन बताने से इंकार कर दिया। फिर विश्वास में लेकर 80 हजार कहकर दोबारा पिन बताने के लिए कहा, इस बार उसने अपना पिन बता दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें