फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चौथे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियाें की भीड़

Sat, 14 Mar 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली में जुमे की नमाज अता करते अनुयायी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
छछरौली। पवित्र माहे रमजान के चौथे जुमे पर शहर की जामा मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने नमाज़ अदा कर देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। रमजान के आखिरी अशरे की शुरुआत होने से मस्जिदों में इबादत का माहौल और भी ज्यादा रौनकदार दिखाई दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही शहर की बड़ी जामा मस्जिदों में नमाज़ियों का आना शुरू हो गया था। दोपहर तक मस्जिदों के आंगन, बरामदे और आसपास की जगहें रोज़ेदारों से भर गईं। अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई जुमे की नमाज़ के बाद लोगों ने देश में भाईचारे, अमन-चैन और तरक्की के लिए खास दुआएं कीं।जुमे की नमाज़ से पहले मौलाना क़ासिम ने तकरीर करते हुए रमजान और जुमे की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है, जबकि जुमे का दिन मुसलमानों के लिए खास फजीलत रखता है। उन्होंने रोज़ेदारों से अपील की कि इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में भाईचारे को मजबूत बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें