फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़, नहीं मिल रही कंफर्म सीट

Sun, 22 Sep 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। त्योहारों के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है, जिसके चलते सीटों की मांग चार गुना हो गई है। कंफर्म सीट न मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सीटों के लिए आरक्षण करवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वेटिंग मिल रही है। किसी भी ट्रेन में वेटिंग 100 से कम नहीं है।
अगले महीने से त्योहार शुरू हो रहे हैं। त्योहारों में अपने घर जाने के लिए लोग ट्रेनों में आरक्षण करवा रहे हैं, लेकिन उन्हें कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। कारण ट्रेनों में इन दिनों सीटें खाली नहीं है। यही नहीं बल्कि एक सीट के लिए कई आवेदक है। बोगी में कुल सीट से तीन से चार गुणा वेटिंग हो गई है। जिसके चलते कंफर्म सीट लेने के लिए लोगों को केवल तत्काल का सहारा है।
विज्ञापन


अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 हावड़ा मेल में दशहरा के बाद दीवाली तक कोई कंफर्म सीट नहीं है। वहीं, छठ के करीब रूम स्टेटस है। जबकि एसी में भी वेटिंग 150 के पार है। इसी तरह अमृतसर से जयनगर जाने वाली 14674 शहीद एक्सप्रेस में वेटिंग 300 के पार है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन जाती है।
फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में पांच अक्टूबर से लंबी वेटिंग है। इसमें वेटिंग 300 तक पहुंच चुकी है। वहीं दिवाली व छठ के करीब वेटिंग भी नहीं है। जम्मूतवी से चलकर कोलकाता जाने वाली 13151 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस में वेटिंग 250 के पार चली गई है।
इसी तरह चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी वेटिंग चल रही है। वहीं, जम्मूतवी से हावड़ा के बीच चलने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस, जम्मूतवी गोरखपुर, जम्मूतवी बरौनी, अंबाला मुजफ्फरपुर में भी वेटिंग इतनी लंबी है कि यात्रा के दिन तक टिकट कंफर्म होने की संभावना नहीं।
विज्ञापन


त्योहारों के कारण इन दिनों ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। दिवाली, भैया दूज व छठ इत्यादि पर पूर्वोत्तर भारत की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सीटों की काफी मांग होती है। ऐसे में रेलवे की ओर से अतिरिक्त गाड़ियां चलाकर भीड़ नियंत्रित की जा रही है। आवश्यकता के अनुरूप ट्रेनें चलाई जाएंगी। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें