संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब बेड की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) की तरफ से जिला अस्पताल में बेड़, गद्दों व स्ट्रेचर से लेकर अन्य सामान की झड़ी लगा दी है। करीब 20 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरण व सामान आया है। वहीं व्हील चेयर अभी आनी बाकी है।
जिला नागरिक अस्पताल पहले 100 बेड का था। भवन भी कई दशक पुराना था। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने अस्पताल को 200 बेड का करने तथा नया भवन बनाने की घोषणा की थी। गत वर्ष करीब 105 करोड़ से चार मंजिला भवन के दो व सिविल सर्जन कार्यालय का एक अन्य ब्लॉक बनाया गया था।
अस्पताल तो 200 बेड का बन गया था, लेकिन यहां पर बेड की कमी पूरी नहीं हो पाई थी। इसके अलावा बेड पर डालने के लिए गद्दे भी नहीं थे। इसलिए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब अस्पताल में कुल 124 बेड गद्दे समेत भेजे गए हैं। इनमें 44 बेड सेमी फॉलर व पहिये वाले तथा 80 बेड बिना पहिये के हैं। ग्लूकोज की बोतल लटकाने के लिए आईवी स्टैंड 140 भेजे गए हैं।
वहीं 200 कॉर्डिएक टेबल, 45 स्ट्रेचर के अलावा आईसीयू के लिए भी आईसीयू बेड, बेड साइड लॉकर, कार्डिएक टेबल, क्रैश कार्ड, स्ट्रेचर, मेडिसन ट्रॉली भेजी गई है। अस्पताल में बेड, कुर्सी, दवाइयों समेत अन्य समस्याओं को अमर उजाला ने समय-समय पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुख्यालय को डिमांड भेजी गई।
जब से जिला अस्पताल का नया भवन बना है तब से इसमें मरीजों की रोजाना होने वाली ओपीडी 1200 अधिक पहुंच गई है। इसलिए अधिक भीड़ रहने लगी है। बैठने के लिए अस्पताल में पर्याप्त कुर्सी नहीं थी। मजबूरी में मरीजों को अस्पताल के फर्श पर ही बैठना या लेटना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। अब मरीजों के लिए करीब 320 कुर्सी भेजी गई हैं।
एचएमएससीएल की तरफ से करीब 20 करोड़ रुपये का सामान भेजा जाना है। ज्यादातर सामान आ चुका है। 60 व्हील चेयर आनी बाकी है। अब अस्पताल में बेड व अन्य सामान की कोई कमी नहीं है। इनका मरीजों को बहुत फायदा होगा। - डॉ. दिव्या मंगला, कार्यवाहक पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
जिला अस्पताल को मिले सामान की सूची
आइटम संख्या
पहिये वाले बेड सेमी फॉलर 44
गद्दे के साथ सामान्य बेड 80
आईवी स्टैंड 140
कॉर्डिएक टेबल 200
इंस्ट्रूमेंट टेबल 50
ऑफिस टेबल 100
स्ट्रेचर 45
बेड साइड लॉकर 160
गद्दे 124
फुट रेस्ट 40
ड्रेसिंग ट्रॉली 25
इंस्ट्रूमेंट ट्रॉली 50
क्रैश कार्ड 50
रिकॉर्ड के लिए अलमारी 10
बड़ी अलमारी 130
छोटी अलमारी 23
इग्जामिनेशन टेबल 25
कुर्सी 250
डॉक्टर के लिए कुर्सी 20
मरीजों के लिए कुर्सी 20
रिवॉल्विंग स्टूल 25
क्यू मैनेजर 24
आईसीयू के लिए सामान
आईसीयू बेड 06
बेड साइड लॉकर 06
कॉर्डिएक टेबल 06
क्रैश कार्ड 04
स्ट्रेचर 06
मेडिसन ट्रॉली 03
इंस्ट्रूमेंट ट्रॉली 06
एडमिन ब्लॉक के लिए सामान
ऑफिस टेबल 70
विजिटर चेयर 232
रिवॉल्विंग चेयर 150
थ्री सीटर 46
बड़ी अलमारी 150
छोटी अलमारी 30
रिकॉर्ड के लिए अलमारी 05